राजनीति तमाशा है असांजे पर दोषारोपण : वकील
समाचार एजेंसी डीपीए ने बीबीसी टेलीविजन के हवाले से बताया कि वकील मार्क स्टीफन्स ने कहा है, "मेरा ध्यान इससे नहीं हटाया जा सकता कि स्वीडन शिगूफा छोड़ने वाले देशों में से एक है जो अपने साधनों एवं सुविधाओं का उपयोग शिगूफा छोड़ने में करता है।"
उन्होंने कहा कि असांजे के खिलाफ लगाए आरोपों को सितम्बर महीने में खत्म कर दिए गए थे लेकिन स्वीडन के एक राजनीतिज्ञ के इशारे पर उन मामलों को फिर से शुरू किया गया।
उन्होंने कहा, "यह राजनीतिक तमाशा है। इसके पीछे के राजनीतिक कारणों को लेकर मैं चिंतित जरूर हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications