चीन में आग से 22 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सिचुआन प्रांत के तिब्बती क्षेत्र पहाड़ी इलाकों में यह आग लगी है
अधिकारियों के मुताबिक यह आग रविवार दोपहर को लगी और लगभग तीन बजे तक उस पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के बाद चली तेज हवाओं के कारण आग बुझाने पहुंचे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। आग बुझाने के लिए तकरीबन 2000 लोग लगे हुए थे। आपातकालीन चिकित्सा दल को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है।
आग की चपेट में जिन 22 लोगों की मौत हुई है उनमें 15 सैनिक हैं और दो स्थानीय प्रशासन के कार्यकर्ता है जबकि पांच स्थानीय नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications