हवाई कम्पनियों के किराए में कमी की उम्मीद
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों ने निजी हवाई कम्पनियों की अगुवाई करने वाली स्पाइस जेट के अधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद विमान कम्पनियों ने किराए में कटौती का संकेत दिया है।
कम्पनियां यदि किराए में कटौती करती हैं तो इसका फायदा अंतिम समय में टिकट खरीदने वाले यात्रियों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि हवाई कम्पनियों ने अंतिम समय में खरीदे जाने वाले टिकटों के सामान्य कीमत में 200 प्रतिशत तक की वृद्धि करने के साथ ही दूरी के हिसाब से नए किराए का प्रस्ताव सरकार के पास रखा था, लेकिन उनके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications