एयरलाइंस को तिथिवार किराया प्रकाशित करने का निर्देश

उड्डयन मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक यह सहमति निदेशालय और सभी बड़े एयरलाइंस की एक बैठक में स्थापित हुई। सभी एयरलाइंस को आठ दिसंबर शाम पांच बजे तक इस व्यवस्था का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले मंत्रालय और निदेशालय ने सस्ते एयरलाइंस के साथ किराए के मुद्दे पर बैठक की थी।

गौरतलब है कि किराए के मुद्दे पर निदेशालय के नोटिस के जवाब में ऊंचा किराया रखने के एयरलाइंस के प्रस्ताव को उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने ठुकरा दिया था।

पटेल ने कहा था कि उद्योग जगत को किराया बढ़ाने का वाजिब कारण बताना चाहिए और प्रतिदिन के हिसाब से यात्रियों को किराए की जानकारी पारदर्शी तरीके से दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से विभिन्न एयरलाइंस ने अंतिम समय में टिकट बुकिंग की दर में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+