विकिलीक्स खुलासा : मुम्बई हमले का आरोपी जेल से करता रहा काम
समाचार एजेंसी बीबीसी ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2009 में इस बारे में एक संदेश भेजा था।
लखवी को पाकिस्तान में मुम्बई हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
क्लिंटन के 10 अगस्त, 2009 को भेजे एक संदेश के मुताबिक लखवी गिरफ्तार होने के बाद भी आतंकी गुट के संस्थापक हाफीज सईद की मदद से समूह का संचालन करता रहा।
संदेश के मुताबिक जुलाई 2009 की स्थिति के अनुसार लखवी पर लश्कर-ए-तैयबा के खर्चो का हिसाब किताब रखने की जिम्मेदारी थी।
हाफिज सईद को भी मुम्बई हमले मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बिना किसी आरोप के ही छोड़ दिया गया था। अब वह जमात-उद-दवा का प्रमुख है। इस संगठन को भी लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्सा माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications