ब्राजील में तैरी दुनिया की सबसे ऊंची क्रिसमस ट्री
धातु के एक ढांचे पर तैरती यह ट्री 85 मीटर ऊंची है। यह ट्री पहले ही अपनी ऊंचाई के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुकी है। पिछले साल इस ट्री की ऊंचाई 75 मीटर थी।
इस ट्री को जगमगाते देखने के लिए झील के किनारे लाखों लोग जमा हो गए थे।
हर साल तैयार किए जाने वाले इस क्रिसमस ट्री में हर रात छह जनवरी तक रोशनी जगमगाती रहेगी। छह जनवरी को इसे झील से निकाल कर पूरी संरचना को खोल दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications