अलगाववादियों ने गुवाहाटी में वित्तीय कम्पनियां खोली
असम के पुलिस प्रमुख शंकर बरुआ ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे लोगों से जबरन वसूले गए काले धन को सफेद करने के लिए यह सब कर रहे हैं।
पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में दर्जन भर अलगाववादियों को गिरफ्तार किया है और उनके इन अवैध कारोबारों का पता लगाया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि अलगाववादियों ने अपना तरीका बदल लिया है और अब शहर में किराये के मकानों में रहकर गतिविधियां चला रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों में बेंगलुरु, चेन्नई और नई दिल्ली से भी असम और मणिपुर के अलगाववादियों को पकड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications