कर्नाटक में भाजपा की धूमिल हुई छवि का आकलन करेंगे गडकरी
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा अपने बेटे-बेटियों सहित सगे सम्बंधियों को अवैध तरीके से जमीन आवंटित करने के आरोपों का सामना कर रहे है।
अपनी इस एकदिवसीय यात्रा के दौरान गडकरी मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा तथा अन्य मंत्रियों से मिलकर चर्चा करेंगे और उनके विचार जानेंगे कि इन आरोपों से राज्य में पार्टी की छवि को कितना नुकसान पहुंचा है।
पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद गडकरी का यह दूसरा कर्नाटक दौरा होगा। इससे पहले वह सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति व राज्य के लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े को यह समझाने के लिए यहां पहुंचे थे कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications