तमिलनाडु में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 179 हुई
यहां के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार अधिक संख्या में लोगों की मौत दीवार गिरने तथा आसमानी बिजली की चपेट में आने से हुई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों में मंगलवार शाम तक बारिश होती रहेगी।
राज्य की राजधानी चेन्नई में रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
करुणानिधि ने मुख्य सचिव एस. मलाठी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश से हुई क्षति और राहत तथा बचाव कार्य की समीक्षा की।
अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और यह भी जानकारी ले रहे हैं कि प्रभावित लोगों को मुआवजे की राशि मिली या नहीं।
इस बीच, आठ वरिष्ठ अधिकारी नौ जिलों में बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के लिए लगातार सर्वेक्षण कर रहे हैं। ये जिले हैं- कुड्डालोर, नागापट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर, विल्लुपुरम, टुटिकोरिन, तिरुनेलवेल्ली, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम।
अधिकारी मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। राज्य मंत्रिमंडल इसी दिन रिपोर्ट पर विचार करेगा।
राज्य सरकार ने पहले चरण में राहत कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications