लद्दाख के लेखकों को सम्मानित करेगा 'चरखा'
नई दिल्ली में शाम 4.30 बजे क्लेरिजेज होटल के निकट तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति के पवित्र प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य और जाने माने पत्रकार एच. के. दुआ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन चरखा के संस्थापक संजय घोष के जन्म दिन के मौके पर होता है। संजय घोष ने मीडिया के माध्यम से आम लोगों की आवाज नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के मकसद से 1994 में चरखा की नीव रखी थी। संस्था की फीचर सेवा हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में विकास संबंधी मुद्दों पर आलेख/फीचर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों को नियमित रूप से भेजती रहती है।
संस्था इसी प्रयास के तहत जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लेखकों को सम्मानित करती है। इस कार्यक्रम में इसे महिलाओं और बच्चों पर काम करने वाली एक अन्य संस्था उन्नति फाउंडेशन से सहयोग मिलता है।
लद्दाख क्षेत्र से पर्यावरण, शिक्षा और विकलांगता विषय पर लेखन को बढ़ावा देने के लिए संस्था दो पुरस्कार प्रदान करती है- संजय घोष लद्दाख वुमन राइटर्स अवार्ड और विकलांगों के लिए संजय घोष लद्दाख स्पेशल राइटर्स अवार्ड।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications