एसबीआई ने बचत पर 1.50 फीसदी बढ़ाया ब्याज

उम्मीद की जा रही है कि बचत जमा पर ब्याज दर बढ़ाने से लोग घर में पैसा रखने की जगह बैंक में पैसा रखना पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने हाल ही में बैंकों से जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाने और ऋण पर से ब्याज दर घटाने के लिए कहा था।

सुब्बाराव ने बैंक सेक्टर के एक सम्मेलन में कहा था कि कई सेक्टर में जिम्मेदारियों का पालन करने के बाद भी भारतीय बैंक दूसरे कई देशों के बैंकों की तुलना में लाभ की स्थिति में हैं।

बैंक का बढ़ा हुआ ब्याज दर एक करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए लागू है। एक साल तक की अवधि के लिए नया ब्याज दर 7.25 फीसदी होगा, तीन से पांच साल की अवधि के जमा के लिए ब्याज दर 7.25 से 8.25 फीसदी होगा।

कुछ ही दिनों पहले निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने ऋण और बचत दोनों पर ब्याज दरों में आधी फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+