बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक के संस्थापक के खिलाफ जांच
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक हसीना ने कहा है कि अब यह देखने का समय आ गया है कि गरीबी मिटाने के नाम पर क्या कुछ चल रहा है। आप सच को अधिक दिनों तक छुपा कर नहीं रख सकते।
उधर, युनुस ने जांच का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि नार्वे के एक टेलीविजन कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता युनुस पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गरीबों के लिए निर्धारित एक कोष को ग्रामीण बैंक की ही एक अन्य योजना में हस्तांतरित कर समझौते का उल्लंघन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications