इस होटल में हर साल 5 किलो सोना सजावट पर होता है खर्च
अबू घाबी के होटल 'एमीरेट पैलेस' में यह दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है।
इस होटल में कुल 1,002 झाड़ फानुस लगे हैं, जिसमें से एक सबसे भारी ढाई टन का है।
होटल की वेबसाइट के मुताबिक यह 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इस होटल के साथ 1.3 किलोमीटर का समुद्री किनारा लगा हुआ है। इसमें 394 कमरे हैं, जिसका आकार 55 वर्ग मीटर से 680 वर्ग मीटर तक है।
यही नहीं, इसके खुले सभागार में एक साथ 20,000 लोग बैठ सकते हैं।
इस होटल में 49 देशों के 1,800 कर्मचारी काम करते हैं। होटल के बाग में 800 पेड़ हैं तथा पार्किं ग में 800 कार खड़ी करने की जगह है।
इसके एक खास कमरे का किराया 10 लाख डॉलर है, जिसे मेहमानों की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications