जीसीसी सम्मेलन में सुरक्षा का मुद्दा सर्वोपरि
अबू धाबी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में सोमवार को शुरू हुए छह देशों वाले खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सम्मेलन में सुरक्षा का मुद्दा सर्वोपरि बना हुआ है।
छह और सात दिसंबर को चलने वाले इस आयोजन की अध्यक्षता यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के बादशाह शेख खलीफा बिन जाएद कर रहे हैं।
जीसीसी के 'निकट पूर्वी और खाड़ी सैन्य विश्लेषण' के मुख्य कार्यकारी रियाद कावाजी ने कहा कि पड़ोस में यमन और ईराक में समस्या चल रही है। पूर्व में इरान में स्थिति खराब होने पर समस्या पैदा हो सकती है।
गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर में यमन से दुबई और लंदन के रास्ते अमेरिका जाने वाले एक जहाज में बम पाया गया था।
एक समझौते के द्वारा 25 मई, 1981 को जीसीसी की स्थापना की गई थी। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सउदी अरब और यूएई इसके सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications