विकिलीक्स खुलासे से उड़ी नेपाल की नींद
शनिवार को बीबीसी ने रिपोर्ट में उजागर किया कि पाकिस्तान में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत एनी पैटरसन ने 2009 में वाशिंगटन को लश्कर की गतिविधियों से सम्बंधित संदेश भेजा था।
रिपोर्ट हालांकि भारत की वित्तीय राजधानी मुम्बई पर 2008 में हुए आतंकी हमले पर केंद्रित है, पर इसमें यह भी कहा गया है कि इस हमले का असर भारत के उत्तरी पड़ोसी देश नेपाल पर भी पड़ा है। पैटरसन ने अपने संदेश में कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मुम्बई पर हमले के लिए जिम्मेदार हैं। वे अब भी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल में सक्रिय हैं।
भारत की खुफिया एजेंसियां इस पर चिंता जताती रही हैं कि लश्कर-ए-तैयबा दक्षिणी नेपाल में अपना ठिकाना बना रहा है। भारत और नेपाल की सीमा खुली होने के कारण दोनों देशों में नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी बढ़ रही है और इससे भारत को लक्ष्य बनाकर आतंकी हमले की साजिश रचने वाले समूहों को नैतिक समर्थन मिल रहा है।
नेपाल की सरकार लगातार आरोपों का खंडन करती रही है। भारत ने हाल ही में नेपाल के विदेश एवं गृह मंत्रालय में यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि नेपाल का विपक्षी दल माओवादी पार्टी भारत में प्रतिबंधित नक्सलियों को शस्त्रों और विस्फोटकों के संचालन का प्रशिक्षण मुहैया कराती है। वह नेपाल में यह सब लश्कर-ए-तैयबा की मदद से कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications