असम में 2 सुरक्षाकर्मियों ने एक दूसरे को गोली मारी
एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात गोलाघाट जिले के तेतलीटोल में एक चौकी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों ने एक दूसरे को गोली मार दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शायद दोनों में कहासुनी हुई और दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। इसमें दोनों जवानों की मौत हो गई।"
पुलिस के अनुसार राजस्थान के रहने वाले रुगनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आंध्र प्रदेश के वेंकटेश बेर्लू को घायल स्थिति में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार तड़के वेंकटेश ने भी दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications