गुलाम मुस्तफा खां व पोहनकर को तानसेन सम्मान
तानसेन की समाधि पर रविवार रात आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राघवजी व संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने दोनों शास्त्रीय गायकों को दो-दो लाख रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान शर्मा ने वर्ष 2012 में तानसेन समारोह का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तानसेन समारोह को और भव्य बनाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
शर्मा ने कहा कि संगीत को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर में देश का दूसरा संगीत विश्वविद्यालय खोला गया है। इस विश्वविद्यालय का भवन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
इस अवसर पर राघव जी ने कहा कि प्रदेश में अब कला की परख हो रही है और सरकार के खजाने में कला के विकास के लिए धन की कमी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications