नक्सलियों के बंद से लौह अयस्क की ढुलाई प्रभावित

एक अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के बैलाडीला में स्थित एनएमडीसी की कई खनन इकाइयों से कुल उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा आता है।

कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बंद की वजह से इन इकाइयों में उत्पादन तो प्रभावित नहीं हुआ लेकिन रात के समय नक्सली हमलों के खतरों को देखते हुए रेलगाड़ियों से होने वाले लौह अयस्क की ढुलाई पर इसका असर अवश्य पड़ा है।"

पूर्वी तटीय रेलवे छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी को माल ढुलाई के लिए रेल सेवा उपलब्ध कराती है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की वर्षगांठ के अवसर पर दो दिसम्बर से ही साप्ताहिक बंद का ऐलान किया हुआ है।

राज्य में खनिज सम्पदा के मामले में अव्वल बस्तर जिले में नक्सलियों के बंद का खासा असर पड़ा है। बस्तर क्षेत्र में ही दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले आते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+