मनमोहन-सरकोजी वार्ता शुरू
सरकोजी भारत के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह चार दिसम्बर को बेंगलुरू पहुंचे थे। सरकोजी प्रधानमंत्री सिंह के साथ हैदराबाद हाउस में शिष्टमंडल स्तर की बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के बाद दोनों नेता एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
अधिकारियों ने कहा है कि भारत और फ्रांस असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग सम्बंधी समझौतों पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications