अबू धाबी में मिसाइल रक्षा संगोष्ठी का आयोजन
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार अबू धाबी के आर्म्ड फोर्सेस आफिसर्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय (पांच व छह दिसम्बर) इस आयोजन में खाड़ी और अन्य क्षेत्रों के राजनयिक, राजनीतिज्ञ और सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
संगोष्ठी का आयोजन 'इंस्टीट्यूट ऑफ नीयर ईस्ट एंड गल्फ मिलिट्री एनालिसिज' (इनेगमा) ने किया है।
अपने उद्घाटन भाषण में इनेगमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रियाद कहवाजी ने कहा कि प्रक्षेपास्त्रों ने जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) से सम्बद्ध राष्ट्रों की स्थिरता के लिए वास्तविक खतरा पैदा कर दिया है।
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) सशस्त्र बल के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल अली मोहम्मद सुबैह अल काबी ने कहा कि जनसंहार की क्षमता वाले हथियारों (डब्ल्यूएमडी) से बढ़ रहे खतरों के कारण एकीकृत मिसाइल रक्षा केंद्र जरूरी हो गया है।
अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) के जनरल मेटिस ने कहा कि उनकी कमान ने मिसाइल रक्षा को मजबूत किया है और वह बैलिस्टिक व क्रूज मिसाइलों को रोकने के लिए काम शुरू करने को उत्सुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications