कश्मीर में पुलिस अधीक्षक के आवास पर हमला
सोपोर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस अधीक्षक अल्ताफ खान के सरकारी आवास पर कम से कम चार हथगोले फेंके और फिर भारी गोलीबारी की।
अधिकारी के मुताबिक खान के आवास की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन आवास को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रखा है।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications