पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्र को आतंक-मुक्त घोषित किया
ओराकजेई एजेंसी क्षेत्र अफगानिस्तान की सीामा से सटे उन सात एजेंसी क्षेत्रों में से एक है जो पाकिस्तान के संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) के दायरे में आते हैं। यहां सुरक्षाबलों ने साल भर पहले आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था।
फ्रंटियर कोर के महानिरीक्षक मेजर जनरल नादिर जेब ने खबर पख्तूनख्वा सूबे में रविवार को स्थानीय कबायली बुजुर्गो को सम्बोधित करते हुए कहा कि एजेंसी के ऊपरी और निचले क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में पांच वर्ष बाद सुधार हुआ है और यह मार्ग अब खोल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विस्थापित लोग अब वहां लौटने लगे हैं। स्थानीय कबायली बुजुर्गो और सुरक्षा बलों में इस पर सर्वसम्मति दिखी कि बचे-खुचे आतंकवादियों को खदेड़ बाहर किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications