ग्रीस में 6 संदिग्ध आतंकवादियों पर मामला दर्ज
एथेंस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्रीस में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए छह संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों को हथियारों और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस प्रमुख लैफ्टेरिस ओकोनोमोउ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच है। एथेंस के एग्रीनियो कस्बे में कार्रवाई के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक इन सभी के खिलाफ आतंकवादी समूह की गतिविधियों में शामिल होने तथा हथियार और विस्फोटक रखने का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार अथवा मंगलवार को इन्हें अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications