मेरी सहायक रूसी जासूस नहीं : ब्रिटिश सांसद
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक 25 वर्षीया कतिया जातुलिवेतर को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि वह रूस के स्लीपर सेल की जासूस हैं।
समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक हेनकॉक ने कहा, "उन्होंने इन आरोपों के खिलाफ अपील कर रही हैं क्योंकि वह महसूस करती हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर कभी चिंता जाहिर नहीं की थी कि जातुलिवेतर रूस के लिए काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "अभी तक मुझसे किसी ने इस तरह की परिस्थतियों के बारे में नहीं बताया है कि वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। अब यह उनके वकीलों के हाथ में है लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह अपने आप को सच साबित करेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications