खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू
समाचार एजेंसी 'वैम' के मुताबिक रविवार को बैठक की अध्यक्षत संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नहयान ने की।
शेख अब्दुल्ला ने कहा, "हम आज यहां मंत्री स्तरीय परिषद के 117वें सत्र के लिए एजेंडा तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं, जिसे परिषद के नेताओं को सौंपा जाएगा।"
उन्होंने कहा कि एजेंडे में कई मुद्दे हैं। इसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य मुद्दे शामिल हैं।
परिषद की स्थापना 1981 में हुई थी, जिसमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications