पाकिस्तान में विस्फोट, 40 मरे (लीड-1)
समाचार चैनल 'पी टीवी' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि मोहमंड एजेंसी जिले में कबायली नेताओं का एक दफ्तर विस्फोट की चपेट में आया है। पहला विस्फोट इमारत की गेट पर हुआ जबकि दूसरा दफ्तर के भीतर।
जिले के तहसीलदार शमसुल इस्लाम ने 28 लोगों के मरने की पुष्टि की है। घायलों को पेशावर के लेडी रिडिंग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
फंट्रियर कोर के महानिरीक्षक के उस बयान के एक दिन बाद यह हमला हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि कबायली इलाके से 85 फीसदी आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications