ताजे सबूत के मुताबिक सरबजीत निर्दोष : वकील
पाकिस्तान में विस्फोट मामलों में सरबजीत को दोषी करार दिया गया है और मृत्यदंड की सजा सुनाई गई है। इस मामले को देखने वाले वकील शेख ने सोमवार को कहा कि उन्हें सरबजीत की रिहाई की पूरी उम्मीद है।
सरबजीत के परिजनों ने दावा किया है कि वर्ष 1990 में वह भूलवश पाकिस्तानी सीमा में चला गया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि सरबजीत जिसे मंजीत सिंह के नाम से भी जाना जाता है, आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
शेख ने सोमवार को चण्डीगढ़ में पत्रकारों से बताया, "इस मामले में गलती से सरबजीत फंस गए हैं। मैंने असली आरोपी मंजीत के खिलाफ कई सबूत जुटाएं हैं। जिसे पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश किए हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने एक नई क्षमादान याचिका दायर की है। जिसमें सरबजीत की रिहाई या उसकी सजा को उम्र कैद में तब्दील करने की मांग की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications