शेयर बाजार बेहतर बढ़त दिखाकर पुराने स्तर पर बंद (राउंडअप)
सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.32 अंकों की तेजी के साथ 20038.25 पर खुला। सोमवार को सेंसेक्स में 20,217.86 और 19,944.71 के दायरे में कारोबार हुआ। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिन 19,966.93 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में स्टरलाइट (3.65 फीसदी), टाटा स्टील (3.38 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.32 फीसदी), जिंदल स्टील (2.85 फीसदी) और हिडाल्को इंडस्ट्रीज (2.69 फीसदी) के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों में थे एसबीआई (3.86 फीसदी), हीरो होंडा (3.20 फीसदी), रिलायंस कम्यूनिकेशन (2.76 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.66 फीसदी) और आईटीसी (1.40 फीसदी)।
निफ्टी सोमवार को 40.85 अंकों की बढ़त के साथ 6033.65 पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6069.45 और न्यूनतम 5981.70 अंक के दायरे में कारोबार हुआ। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन 5992.80 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट देखी गई। मिडकैप 28.91 अंक गिरकर 7,854.11 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 88.41 अंक गिरकर 9,770.57 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में सात बढ़त के साथ और छह सेक्टर गिरकर बंद हुए। धातु (2.30 फीसदी), तेल एवं गैस (0.84 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी), बिजली (0.43 फीसदी) और वाहन (0.33 फीसदी) में तेजी रही, जबकि बैंकिंग (2.37 फीसदी), सार्वजनिक क्षेत्र (0.91 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.38 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.35 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1222 शेयरों में तेजी और 1701 में गिरावट देखी गई, जबकि 124 शेयरों के भाव बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications