पानी की टंकी पर भूख हड़ताल पर बैठीं नर्से
र्नस अपनी सेवा नियमित किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
वारंगल शहर में महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) में मांगों को लेकर नर्से पानी की टंकी पर तीसरे दिन भी बैठी रहीं।
नर्सो के स्वास्थ्य की जांच करने वाले एक चिकित्सक ने बताया कि उनमें से पांच की हालत खराब है। नर्सो ने धमकी दी है कि अगर हड़ताल खत्म कराने के लिए पुलिस ने प्रयास किया तो वे टंकी से छलांग लगा देंगी।
पुलिस को रोकने के लिए नर्सो का एक समूह टंकी के नीचे बैठा हुआ है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामले भी दर्ज किए हैं।
उधर, अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि नर्सो की सेवाएं नियमित करना उनके हाथ में नहीं है, लेकिन वह उनकी मांग स्वीकार करने को तैयार है। प्रशासन के अनुसार नर्सो की मुख्य मांगों पर सरकार ही फैसला करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications