दमोह में तलवारों का जखीरा बरामद, 5 गिरफ्तार
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस ने तलवारों से भरी दो पेटियां बरामद की है। पुलिस ने तलवारों को जमा करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तलवारों की यह बरामदगी गाड़ीखाना इलाके में उर्दू विद्यालय के करीब से हुई है।
दमोह के पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर दी गई दबिश में 100 तलवारों का जखीरा मिला है। यह तलवारें दिल्ली से लाई गई थीं।
पुलिस ने इन तलवारों को लाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि ये तलवारें शहर में अशांति फैलाने के मकसद से लाई गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications