आग में जलकर 2 युवतियों की मौत
पुलिस के अनुसार रविवार की देर रात सातआना गांव में कलक्टर राय के घर में किसी कारणवश आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे इतना भीषण रूप ले लिया कि कुछ ही समय में फूस का बना घर जलकर खाक हो गया।
मनेर के थाना प्रभारी श्रीराम सिंह ने सोमवार को बताया कि इस अग्निकांड में घर में सो रही 18 वर्षीया प्रीती कुमारी तथा 20 वर्षीया पूजा कुमारी की जल जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों राय की पुत्रियां थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग लगने का कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications