सेंसेक्स 14 अंक ऊपर, निफ्टी में कोई बदलाव नहीं (लीड-1)
सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.32 अंकों की तेजी के साथ 20038.25 पर खुला। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिन 19,966.93 पर बंद हुआ था।
जबकि निफ्टी 40.85 अंकों की बढ़त के साथ 6033.65 पर खुला। निफ्टी पिछले कारोबारी दिन 5992.80 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट देखी गई। मिडकैप 28.91 अंक गिरकर 7,854.11 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 88.41 अंक गिरकर 9,770.57 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications