पाकिस्तान में विस्फोट, 8 मरे
समाचार चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, "मोहम्मद एजेंसी जिले में एक इमारत में विस्फोट उस वक्त हुआ जब एक कबायली समूह बैठक कर रहा था। विस्फोट के बारे में अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।"
रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। फंट्रियर कोर के महानिरीक्षक के उस बयान के एक दिन बाद यह हमला हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि कबायली इलाके से 85 फीसदी आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications