कोरिया मामले पर ओबामा ने जिन्ताओ से चर्चा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि जिन्ताओ ने कोरियाई प्रायद्वीप की नाजुक हालत को और बिगड़ने से रोकने के लिए सभी पक्षों से संयम और विवेक से काम लेने को कहा है।
उन्होंने ओबामा से कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की हालत नाजुक है और यदि उससे सही ढंग से न निपटा गया तो तनाव बढ़ सकता है या हालात बेकाबू हो सकते हैं।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ओबामा ने जिन्ताओ से कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से रहित बनाने में चीन से करीबी सहयोग चाहता है।
दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस समय हुई जबकि दक्षिण कोरिया ने सोमवार को हथियारों और गोला-बारूद से युद्धाभ्यास किया।
उत्तर कोरिया द्वारा की गई गोलाबारी पर नरम रुख अख्तियार करने के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यांग बाक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications