्न'अमेरिकी डॉलर अभी सर्वोत्तम विकल्प'
अबू धाबी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अभी सर्वोत्तम विकल्प है। यह बात सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक के गवर्नर सुल्तान बिन नासिर अल सुवैदी ने कही।
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) सम्मेलन के आरंभ होने के कुछ पहले अल सुवैदी ने कहा कि हमारे पास विकल्प बहुत कम है। सिर्फ येन और यूरो का ही विकल्प है। अमेरिकी डॉलर अभी भी सर्वोत्तम विकल्प बना हुआ है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूएई की 60 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है।
उन्होंने कतर के 2022 फीफा विश्व कप का आयोजन करने का क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे सिर्फ तीन वर्षो का पूर्वानुमान लगाते हैं। बारह साल की अवधि बहुत लंबी अवधि होती है।
ईरान के मसले पर उन्होंने कहा कि यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले का पालन करता रहा है।
उन्होंने 2008 की आर्थिक मंदी के बारे में कहा कि जब आप समस्या में होते हैं, तो आप इसके अंदर होते हैं, आप इसे चाहें या न चाहें। उन्होंने कहा कि तब से हम काफी आगे बढ़ चुके हैं और यूएई के बैंकों में ग्राहकों की जमा राशि बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications