गरीब से तंग महिला ने बच्चों सहित खुदकुशी की
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के नेवरा गांव में रविवार देर रात 32 वर्षीय सुनीता ने आठ वर्षीय जिंतू कुमारी, पांच वर्षीय हिमांशु और दो साल के हिमेश को जहर खिला दिया। उस दौरान सुनीता के पति शिव कुमार सूर्यवंशी सहित कोई परिजन घर पर मौजूद नहीं था।
स्थानीय लोगों ने सुनीता और उसके बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुनीता, जिंतू और हिमेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हिमांशु की हालत नाजुक बनी हुई है।
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गरीबी की वजह से सुनीता ने यह कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications