इजरायल में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अग्निशमन दल के प्रवक्ता योराम लेवी ने बताया कि रविवार रात 10 बजे तक आग का दायरा केवल छोटी जगहों तक ही सिमटकर रह गया। सौभाग्यवश बारिश होने से आग को बुझाने में काफी मदद मिली।
इजरायली रेडियो के मुताबिक देश के तीसरे सबसे बड़े शहर के दक्षिण में स्थित कार्मेल की पहाड़ियों में रात के समय लगभग दो से पांच मिलीमीटर तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने हालांकि अभी और बारिश होने की उम्मीद जताई है।
आग की वजह से आस-पास के लगभग डेढ़ दर्जन गावों के 17,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। आग की वजह से बंद किए हाइफा विश्वविद्यालय में भी सोमवार को पठन-पाठन का काम शुरू हो गया।
पुलिस के मुताबिक आग की वजह से 41 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 वर्गमीटर की भूमि पर लगे 50 लाख पेड़ नष्ट हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications