श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंचा
श्रीनगर। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।स्थानीय मौसम केंद्र के सह निदेशक आर. के. पंडिता ने बताया, "श्रीनगर में सोमवार (आज) इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं लेह और कारगिल में क्रमश: न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 और 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"
उन्होंने बताया कि मौसम सर्द और शुष्क रहेगा व मंगलवार को तापमान में और गिरावट आएगी।उन्होंने कहा, "दिसम्बर में तापमान का शून्य से नीचे जाना सामान्य बात नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों की अतिरिक्त सावधानी के चलते बेहद सर्द मौसम में भी यहां किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं होता।"सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग बचाव के लिए तमाम उपाय अपनाने शुरू कर देते है। कुछ परिवारों ने गर्म रखने वाले बिजली के उपकरणों के अलावा 'कांगड़ी' का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।सेवानिवृत्त बसीर अहमद वार ने कहा, "सर्दी से बचाव के लिए आधुनिक उपकरणों से बेहतर पारम्परिक तरीके होते हैं। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल वहीं हो सकता है जहां बिजली मौजूद है।"












Click it and Unblock the Notifications