भारत-फ्रांस ने 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

इन समझौतों में भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड और अरेवा के बीच महाराष्ट्र के जैतापुर में दो यूरोपीय दबावयुक्त रिएक्टर परमाणु संयंत्रों को स्थापित करने सम्बंधी समझौता शामिल है।

दोनों देशों में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों और असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की अनुमति के लिए गोपनीयता सम्बंधी समझौते पर भी दस्तखत किए गए।

पृथ्वी विज्ञान और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)और फ्रांस के 'सेंटर नेशनल दात्यूूद स्पेसियाल' के बीच भी समझौता हुआ।

दोनों देशों के बीच फिल्म सह-निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी एक समझौते पर दस्तखत किए गए। इन सभी समझौतों पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री और सरकोजी की उपस्थिति में हस्ताक्षर हुए।

उल्लेखनीय है कि सरकोजी, पत्नी कार्ला ब्रूनी और एक विशाल शिष्टमंडल के साथ भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह शनिवार को बेंगलुरू पहुंचे और। रविवार को आगरा का दौरा करने के बाद वह कल ही दिल्ली पहुंचे थे जहां उनके सम्मान में प्रधानमंत्री ने रात्रिभोज का आयोजन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+