स्थायी सदस्यता पर समर्थन के लिए प्रधानमंत्री ने सरकोजी का आभार जताया
भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए सरकोजी के साथ सोमवार को यहां हैदराबाद हाउस में आधिकारिक बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए मिले फ्रांस की ओर से मिले समर्थन का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकोजी की इस यात्रा से दोनों देशों के भागीदारी बढ़ाने और सम्बंध प्रगाढ़ बनाने की दिशा में बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि उन दोनों के बीच अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, ईरान, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से मुकाबले सहित विभिन्न मसलों पर व्यापक चर्चा हुई।
उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए जैतापुर परमाणु संयंत्र की रिएक्टर इकाई के क्रियान्वयन और दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण सम्बंधी विविध समझौतों का भी उल्लेख किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications