नक्सलियों ने जनजातीय संगठन के सदस्य की हत्या की
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने आईएएनएस को सोमवार को फोन पर बताया, "रविवार रात नक्सली आसित बेरा को उसके घर से ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह नयाग्राम इलाके के बचूरखमार गांव से बेरा का शव बरामद किया गया।"
बरामद किए गए पर्चे में नक्सलियों ने बेरा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
त्रिपाठी ने बताया, "पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने बेरा की हत्या की है।"
उन्होंने बताया, "इन दिनों नयाग्राम इलाके में हम कड़ी छापेमारी कर रहे हैं। नक्सलियों को संदेह था कि बेरा पुलिस मुखबिर था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications