शिव सेना की परमाणु परियोजना के विरोध की धमकी
शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि सरकार ने स्थानीय लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की तो उनकी पार्टी इस परियोजना का विरोध अपनी पूरी ताकत से करेगी।
ठाकरे ने परियोजना के समीप शनिवार को प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज और 650 से अधिक लोगों को गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। माधबन गांव के लोगों ने परियोजना के विरोध में प्रदर्शन किया था।
शिव सेना ने चेतावनी दी है कि वह सरकार के बल प्रयोग को सहन नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications