पाक को 26/11 के गवाहों से मिलने की मिल सकती है अनुमति
जानकार सूत्रों के मुताबिक सरकार गवाहों के बारे में पाकिस्तान को जानकारी देने से पहले इस सम्बंध मेंबम्बई उच्च न्यायालय से 'आवश्यक' सलाह लेगी, जहां हमले से जुड़े मामलों पर सुनवाई चल रही है।
उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया कि अदालत इस सम्बंध में अगले सप्ताह अपना मन्तव्य देगा। उसके बाद ही पाकिस्तानी पक्ष को सूचित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अदालत यदि पाकिस्तानी दल को अतिरिक्त मुख्य महानगरीय न्यायिक दंडाधिकारी आर.वी. सावंत वाघुले और जांच अधिकारी रमेश महाले के बयानों को रिकार्ड करने की अनुमति दे देगी तो केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसमें 'कोई आपत्ति' नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि दो भारतीय अधिकारियों ने मुम्बई हमले में शामिल 10 में से एकमात्र पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के बयानों को रिकार्ड किया है। इस हमले में विदेशी पर्यटकों सहित 166 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications