भारत की निकोल फ़ारिया 'मिस अर्थ'

वियतनाम के हो चि मिन्ह शहर में आयोजित हुए मिस अर्थ टैलेंट 2010 प्रतियोगिता में भारत की निकोल फ़ारिया विजेता घोषित की गईं हैं. इस प्रतियोगिता में जीतने के लिए निकोल ने शनिवार को दुनिया की 17 सुंदरियों को मात दी.
उन्होंने एक ऐसे शो में 'मिस अर्थ टैलेंट 2010" का ताज पहना जिसमें ओरिएंटल और पश्चिम ऐशयाई स्टाइल में बेली डांस का आयोजन किया गया. 20 वर्ष की निकोल फ़ारिया बैंगलौर की रहनेवाली हैं.
प्रतियोगिता में फ़ारिया की जीत के बाद बैंगलौर में उनके पिता आइयन फ़ारिया ने कहा, ''हम बहुत आह्लादित और ख़ुश हैं, हाँलाकि हमें इसकी उम्मीद थी.'' इस प्रतियोगिता से इकट्ठा हुई 10 करोड़ वियतनामी डाँग की रकम वहाँ के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय रेड क्रॉस को दे दिया जाएगा.
निकोल फ़ारिया एक मॉडल हैं और जब उनसे ये पूछा गया कि वो पहले पानी को बचाना चाहेंगी या हवा को तो उन्होंने कहा कि ''ये दोनों ही हमारे लिए ज़रूरी हैं लेकिन अगर मौका दिया गया तो मैं पानी को बच्चों के लिए प्रदूषण से बचाना चाहूँगी.''












Click it and Unblock the Notifications