प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, "दोनों नेताओं ने चालू संसद सत्र, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की भारत यात्रा, राष्ट्रपति की हाल ही में सम्पन्न हुई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सीरिया की यात्रा तथा प्रधानमंत्री की आगामी दिनों में प्रस्तावित ब्रसेल्स की यात्रा पर चर्चा की।"
प्रधानमंत्री यूरोपियन यूनियन (ईयू) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ब्रसेल्स की यात्रा पर जाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इसके अलावा आर्थिक विकास की मौजूदा दर और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications