आईएईए परमाणु ईंधन बैंक का करेगा गठन

समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक यूरेनियम बैंक के लिए आईएईए के संचालक मंडल के सदस्यों के बीच हुए मतदान में इसके पक्ष में 28 मत और विरोध में कोई मत नहीं पड़ा। छह देश मतदान से दूर रहे, जबकि एक देश अनुपस्थित रहा।

इस बैंक से परमाणु संयंत्र रखने वाले उन देशों को ईंधन की आपूर्ति की जाएगी जो आईएईए के मानकों और निर्देशों के अनुरूप अपने संयंत्रों का संचालन करते हैं। व्यापारिक आपूर्तिकर्ताओं की ओर से यदि ईंधन की आपूर्ति रोक दी जाती है, इस दशा में इस बैंक से ईंधन की आपूर्ति जारी रहेगी।

अमेरिका के पूर्व सीनेटर और 'न्यूक्लियर थेट्र इनिशिएटिव' के सह अध्यक्ष सैम नुन ने कहा, "परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग को सक्षम बनाने के लिए वैश्विक सहयोग में यह एक सफलता है। इससे परमाणु प्रसार और आतंकवाद के खतरों में कमी आएगी।"

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बैंक से ईरान को ईंधन की आपूर्ति नहीं होगी, क्योंकि वह संदिग्ध हथियारों के निर्माण में जुटा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+