संसद नहीं करा सकती स्पेक्ट्रम मामले की जांच : बंसल
उन्होंने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "हम संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन नहीं चाहते हैं, यह सभी दलों का प्रतिनिधित्व नहीं करेगी। यह किसी घोटाले की जांच नहीं कर सकती। इसके लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी सरकारी एजेंसियां हैं।"
उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन मामले पर जेपीसी की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बावजूद तय समय से पहले संसद का शीतकालीन सत्र स्थगित करने की जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications