सर्वधर्म समभाव से हो सकता है आतंकवाद का खात्मा : गहलोत

जोधपुर में भारत सेवा संस्थान की ओर से राजीव गांधी सेवा सदन में आयोजित 'सर्वधर्म समभाव' संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि सर्वधर्म समभाव हमारी राष्ट्रीय पहचान बन चुका है तथा मुल्क की आजादी में भी इसी भावना ने कामयाबी का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि देश आज आतंकवाद और नक्सलवाद की चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनके मुताबिक सर्वधर्म समभाव से ही देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

गहलोत ने कहा कि साम्प्रदायिकता मुल्क के सामने एक चुनौती की तरह है, मगर यह यकीन है कि देश के नेतृत्व में इतना दम है कि हम इसका सामना करने में सफल रहेंगे।

उत्तरप्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा, "भारत गंगा-जमुनी संस्कृति का देश है तथा अनेक रूपों में हम धर्मो को सदियों से सम्मान देते रहे हैं। यह मिसाल विश्व में किसी भी देश में नहीं मिलती। संस्कृतियों का ऐसा मिश्रण किसी और देश में नहीं है। सर्वधर्म समभाव हमारी मूल चेतना है तथा इतिहास में अनेक अवसरों पर इस चेतना से हमें जोड़े रखा। धार्मिक विभेदों के बाद भी हम भाई-भाई हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+