गाजियाबाद में एटीएम से 64 लाख रुपये निकाले
अंचलाधिकरी प्रवीण कुमार रंजन के मुताबिक एटीएम में पैसे रखने वाली 'राइटर सेफगार्डस' कंपनी के चार कर्मी संदेह के घेरे में हैं।
उन्होंने बताया, "चार कर्मचारियों ने शनिवार शाम करीब 7.45 बजे एटीएम में 76 लाख रुपये रखा था और शाम 9.15 तक यहां से 64.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। इन कर्मियों की पहचान शशि शेखर, रवि रंजन, दीपक तोमर और मदन पाल के रूप में की गई है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन कर्मियों के अलावा मशीन को खोलने का पासवर्ड और किसी के पास नहीं था। एटीएम में दो लगे दो सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरा खराब था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications