पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 16 मरे
'जिओ टीवी' के मुताबिक स्वात घाटी के मल्लाम जब्बा में यह दुर्घटना हुई। लोग एक बस में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी बस एक गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, इनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 42 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि कई घायलों की हालत नाजुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications